चंदौसी: विचैटा बिलारी मार्ग पर ग्राम मुड़िया के पास बारातियों से भरी बस पलटी, बच्चों सहित 9 लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार
थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह 9 बजे के करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिचेटा-बिलारी मार्ग पर ग्राम मुड़िया के पास बारातियों से भरी बस और मक्का से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस पलट गई, जिससे 8 बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को रास्ते से हटाया