बरेली में आज ट्रैफिक जागरूकता का ऐसा अनोखा अभियान चला कि राहगीर भी रुककर देखने लगे। रोटरी क्लब बरेली ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसा कदम उठाया कि शहर में चर्चा ही चर्चा है। अभियान की सबसे खास बात —ट्रैफिक नियम न मानने वालों को रोका गया, डाँटा नहीं… बल्कि “पुष्प देकर सम्मानित” किया गया।