लोहरदगा: धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर लोहरदगा जनजातीय सुरक्षा मंच चिंतित, जनजातीय संस्कृति और अस्मिता को बताया मूल आधार।
लोहरदगा वनवासी कल्याण केंद्र में मंगलवार दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में जनजातीय सुरक्षा मंच के क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से बिना किसी लिखित नियम-कानून के "अनेकता में एकता" और "एकता में अनेकता" के सिद्धांत को अपने जीवन में आत्मसात किया है।