बेलछी: बेलछी पुलिस ने गुम हुए बालक को 12 घंटे में बरामद किया, परिजनों को सौंपा
Belchhi, Patna | Jan 30, 2025 बेलछी थाना की पुलिस ने गुम हुए एक बालक को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया है। बालक की पहचान थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने गुरूवार की शाम 5 बजे बताया कि गुमनहुए बालक को पटना पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया व अन्य सूचना माध्यमो की मदद से 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया।