बेलछी: बेलछी भारत गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी नहीं, परेशान हैं ग्राहक
Belchhi, Patna | Jan 28, 2025 बेलछी प्रखंड के बेलछी बाजार स्थित ग्रामीण वितरक भारत गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी गैस सिलेंडर नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी समस्या हो रही है। जब उपभोक्ताओं के द्वारा एजेंसी को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए कहा जाता है तो वह ठोस जवाब नहीं देते हैं। एजेंसी के कर्मी के इस रवैए से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है।