बिहिया: चकवथ गांव में चाकू से हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, बिहिया थाने में एसडीपीओ ने दी जानकारी
Behea, Bhojpur | Nov 9, 2024 चकवथ गांव में चाकू से गोदकर की गयी हत्या के मामले में दो गिरफ्तार बिहिया थाने में एसडीपीओ ने पीसी कर दी जानकारी बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में गत् सोमवार को हुई 45 वर्षीय अमानत अंसारी की चाकू गोदकर की गयी हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।