बिहिया: घर की बिजली बनाने के दौरान युवक करंट से गंभीर रूप से जख्मी
Behea, Bhojpur | Nov 8, 2024 घर की बिजली बनाने के दौरान करंट से युवक गंभीर रूप से जख्मी बिहिया. बिहिया नगर के जज बाजार पोखरा के समीप अपने घर की बिजली का लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना में जख्मी लक्ष्मण गोड़ के पुत्र छोटू कुमार को बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया गया