नंदराय विद्यालय में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल जाट के तबादले के विरोध में छात्र-छात्राओं का आंदोलन तीसरे दिन बुधवार शाम करीब सात बजे भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से तबादला निरस्त कर शिक्षक को पुनः विद्यालय में लगाने की मांग की। तीन दिन बाद भी कोई निर्णय नहीं होने से नाराज छात्रों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो वे विद्यालय से टीसी कटवाएंगे