एसपी कार्यालय में पुलिस कांस्टेबल को आया अटैक
वरिष्ठ अधिकारियों के सामने तड़पता रहा जवान, मूकदर्शक बने रहे अफसर भीड़ छतरपुर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक पुलिस कांस्टेबल को अचानक दिल का दौरा अटैक पड़ गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी काफी देर तक मूकदर्शक बने देखते रहे और समय पर जवान को प्राथमिक उपचार या तुरंत अस्पताल पहुंचाने की तत्परता नहीं दिखाई गई। कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत चश्मदीदों के मुताबिक, पीड़ित कांस्टेबल अपनी किसी समस्या या विभागीय काम के सिलसिले में एसपी कार्यालय आया था। अधिकारियों के कक्ष के बाहर इंतजार करने के दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।संवेदनहीनता आई सामनेघटना के दौरान कार्यालय में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्टाफ मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कांस्टेबल को तड़पता देख भी अफसरों ने तुरंत कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया। लोग तमाशा देखते रहे और काफी देर तक जवान जमीन पर ही पड़ा रहा। वहां मौजूद किसी भी जिम्मेदार ने उसे तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजने की जहमत नहीं उठाई।अस्पताल में कराया गया भर्ती काफी देर बाद अधिकारियों शुद्ध आई। जिसके बाद अचेत कांस्टेबल को नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने के कारण जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Panna, Panna | Jul 31, 2026