दलौदा: हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी इको कार, कार क्षतिग्रस्त; दलौदा-भावगढ़ फंटे पर बड़ा हादसा टला
मंदसौर जिले के मऊ-नीमच हाईवे पर दलौदा और भावगढ़ फंटे के बीच दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी,टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,