चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, मुख्य मांग पेयजल, सफाई व नियमित कक्षा संचालन
Churu, Churu | Dec 5, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के सामने पांच सूत्री मांगें रखीं। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के पूर्व महासचिव पुलकित चौधरी ने किया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में पीने के लिए मीठा पानी उपलब्ध नहीं है और शौचालय भी साफ नहीं रहते।