इटावा: डीएम चौराहे पर तेज रफ्तार ईको कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, तीन घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल
Etawah, Etawah | Dec 28, 2025 रविवार दोपहर 2 बजे डीएम चौराहे पर शहर से सवारियां लेकर आईटीआई चौराहे की तरफ जा रहे ऑटो में सामने से आई तेज रफ्तार ईको कार ने रोग साइड ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो बुरी तरफ क्षतिग्रस्त होने के साथ ऑटो चालक अरविंद पुत्र ब्रिज किशोर निवासी नगला हुलासी थाना जसवंतनगर के साथ ऑटो में सवार अंजलि पत्नी अंशु निवासी ब्रह्म नगर पक्का बाग घायल हो गई।