बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेलवे लाइन का निर्माण शुरू करने एवं जमीन अधिग्रहण शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में औरंगाबाद से निकली जनचेतना पद यात्रा दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पहुंची।मुख्य संयोजक ने कहा कि 12 वर्षों से इस रेल लाइन के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है।