बेनीपुर: अलीनगर पुलिस ने बरामद की 1350 लीटर नेपाली शराब 30 बोरों में छुपा कर रखी थी खेप
अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1350 लीटर अवैध नेपाली देसी शराब बरामद की है गोरखा गांव स्थित पानी टंकी के पीछे छापेमारी के दौरान उजले रंग के 30 बोरों में छुपा कर रखी शराब जबत की गई थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक विकास मंडल एवं सहायक अवर निरीक्षक हरे राम सहित अन्य पुलिस बल ने यह कार्रवाई की