बहराइच: बहराइच शहर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह 6:30 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
विद्युत आपूर्ति को सुद्धरण बनाने के लिए 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बहराइच पर अनुरक्षण कार्य किया जाना है। जिसके चलते गुरुवार को बहराइच टाउन, बक्शीपुरा, बशीरगंज, हॉस्पिटल रोड, कैल्पीपारा, रिसिया, भिनगा, उरलेहवा व रंजीतपुर से पोषित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बुधवार शाम को अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड की ओर से दी गई है।