गाण्डेय: गांडेय प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों को पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से उनमें भारी नाराजगी व्याप्त,किया आक्रोश
Gandey, Giridih | Jun 18, 2026
गांडेय प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों को पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से उनमें भारी नाराजगी व्याप्त है। गुरुवार की दोपहर 3 बजे यह आक्रोश गांडेय प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वारा पर आंदोलनकारियों ने पत्रकारों के समक्ष प्रकट किया।