नवगछिया: बिहुला की विरासत से जुड़ रहे नन्हे कलाकार, मंजूषा समर कैंप में सीख रहे पेंटिंग के गुर
बाल भारती विद्यालय में आयोजित मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने उत्साह के साथ मंजूषा पेंटिंग बनाना और उसमें रंग भरना सीखा। कैंप में कुल 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 42 बच्चे मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रपति सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित, स्मृति कुमारी एवं राजीव कुमार बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियां सिखा रहे हैं।