कुकड़ू: रूपरु के आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत, ग्रामीणों ने मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग की
कुकड़ू प्रखंड के बेरासी सिरूम पंचायत अंतर्गत रूपरु गांव के टोला खरकोचा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है. करीब 10 वर्ष पूर्व बने इस भवन की हालत अब इतनी खराब हो गई है कि यहां बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित होने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. ग्रामीणों के अनुसार केंद्र की दीवारों में दरारें आ गई हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और भवन की संरच