राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ की रूपवास ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश महामंत्री गंगा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह कुन्तल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से इब्राहिमपुर निवासी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अजीत सिंह गुर्जर को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में हरिओम सिंह बघेल को संरक्षक बनाया गया।