बांधवगढ़: राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में फिल्मी डांस पर विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से उठे सवाल
उमरिया में जिला प्रशासन के सामने आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर फिल्मी गीत "नीचे पान की दुकान, ऊपर गोरी का मकान" पर प्रस्तुत डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि स्कूली खिलाड़ियों के खेल आयोजन में इस तरह की प्रस्तुति उचित नहीं