हनुमानगढ़: जिले में पेट्रोल पंपों की हड़ताल आगामी 15 दिनों के लिए स्थगित, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स संगठन ने लिया निर्णय
हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की हड़ताल आगामी 15 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। यह हड़ताल 1 जून से की जानी थी। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर इस हड़ताल को 15 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। हनुमानगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के हस्तक्षेप के बाद इस हड़ताल को स्थगित किया गया है।