शामली: बाबरी क्षेत्र में बारिश के बाद धंसे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रैंप की एनएचएआई ने कराई मरम्मत
Shamli, Shamli | Jul 13, 2026 दरअसल, शामली के बाबरी क्षेत्र में दिल्ली—देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के किनारे का सीमेंट रैंप लगभग दो स्थानों पर बारिश की वजह से मिट्टी खिंसने के कारण धंस गया था, इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर दरारें भी नजर आई थी। एनएचएआई ने संज्ञान लेते हुए रैंप की मरम्मत करा दी है और अन्य स्थानों पर कार्य किया जा रहा है। कॉरिडोर पर वाहनों का संचालन निर्बाध रूप से जारी है।