सतना। जिला अस्पताल में कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टर को दिखाने आईं दो छात्राएं अस्पताल की ओपीडी के अंदर ही कैद हो गईं। बताया जा रहा है कि ओपीडी बंद होने के समय कर्मचारी ने बिना जांच-पड़ताल किए सभी गेटों पर ताला जड़ दिया और वहां से चला गया, जिससे छात्राए काफी देर तक ओपीडी मे कैद रही हैं।