कलेर थाना पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में अकलू चौकी गांव निवासी राकेश कुमार,गुड्डू पासवान एवं सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया।