सोमवार 9:00 बजे के लगभग शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गोपाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया तथा संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर तराना विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।