भरथना: हर्राजपुर नसीदीपर मार्ग पर ई रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 4 बजे हर्राजपुरा से नसीदीपुरा जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे पवन रेखा पुत्री संतोष, रमन पत्नी रामप्रकाश एवं शिल्पी पुत्री रामप्रकाश, सभी निवासी नसीदीपुरा, घायल हो गईं। एंबुलेंस से तीनों को 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया, जहां डॉ. पुष्पेंद्र ने प्राथमिक उपचार किया।