भरथना: बकेवर के इंद्रौसी गांव में 26 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद लौटे पूर्व सैनिक पवन सविता का भव्य स्वागत
बकेवर क्षेत्र के ग्राम इंद्रोसी निवासी पूर्व सैनिक पवन कुमार सविता, पुत्र रामबालक, के 26 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। वर्ष 2000 में सेना में भर्ती हुए पवन कुमार ने नासिक, सियाचीन, जम्मू, मेरठ सहित विभिन्न सैन्य क्षेत्रों में सेवाएं दीं।