बीसलपुर गजरौला मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही टियागो कार की टक्कर से वैगन आर कार में सवार फार्मासिस्ट, उनकी पत्नी वह दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला कार चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा। मुकदमा दर्ज कराने को मामले की तहरीर दी गई है।