जगाधरी: यमुनानगर के मीराबाई बाजार में सामान खरीदने आई एक महिला से धोखे से छीने पैसे पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत।
यमुनानगर के मीराबाई बाजार में एक महिला सामान खरीदने आई और वहां उसे तीन लोग मिले, जिन्होंने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इस महिला का कहना है कि उसे संमोहित किया गया है और उसके गले से चैन ,हाथों से एक कड़ा और एक मुंदरी लेकर व इस महिला को नकली नोट देकर फरार हो गए । पीड़िता ने इसकी शिकायत जिला के सिटी थाना में दर्ज करवा दी है।