सीतामऊ: झिरकन में दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी वीडियो वायरलपीड़ित ने अफजलपुर थाने में शिकायत दी,पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के झिरकन गांव में 15 जून दोपहर करीब 3:30 बजे दुकानदार कन्हैयालाल के साथ मारपीट की गई,घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,पीड़ित ने अफजलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है,