बेगूसराय: बाघा में मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन एवं मछुआ कल्याण योजना के तहत वितरण कार्यक्रम आयोजित, मंत्री भी मौजूद रहे
जिला मत्स्य कार्यालय, बेगूसराय के तत्वावधान में सामुदायिक भवन बाघा में शनिवार की दोपहर 03:00 बजे मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना एवं मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत एक भव्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग सुरेन्द्र मेहता द्वारा वितरण किया गया.