आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के तहसील खैर से संबंधित समस्याओं का निराकरण न होने से किसानों में आक्रोश है। गुरूवार दोपहर लगभग 2:00 भाकियू भानू गुट की हुई बैठक में तहसील स्तरीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाये तथा कहा कि तहसील प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति कोई रूचि नही दिखा रहा है।