सुजानगढ़: सुजानगढ़ के कातर छोटी में खाद्य लाइसेंस शिविर आयोजित, 41 दुकानों का हुआ रजिस्ट्रेशन
सुजानगढ़ में सोमवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा सोमवार को कातर छोटी में एक खाद्य अनुज्ञा पत्र और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 41 दुकानों का रजिस्ट्रेशन किया गया और एक अनुज्ञा पत्र जारी किया गया। यह शिविर कातर छोटी बस स्टैंड पर स्थित सार्वजनिक विश्राम भवन में लगाया गया था