सकरा: बेरूआडीह पंचायत स्थित किसान भवन में आयोजित आम सभा बैठक में जमकर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड की बेरुआडीह पंचायत स्थित किसान भवन में रविवार सुबह करीब 11 बजे में आयोजित आम सभा बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और वार्ड सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि आम सभा की सूचना समय पर सार्वजनिक नहीं की गई।