सरदारशहर के गांव बधनाऊ दिखनादा में बुधवार रात एक किसान की ढाणी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। किसान नंदराम तरड़ के खेत में बनी ढाणी में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। आगजनी में किसान को भारी नुकसान हुआ है। आगजनी में करीब 60 हजार रुपए नगद, लगभग 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 200 किलो ग्वार, 700