बनमनखी: जगदीशपुर में आगलगी से दो किसान परिवारों के घर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा
जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर गांव में आग लगने से दो किसान परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों में सुघन पासवान एवं सुनील पासवान शामिल हैं, जिनके घर और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। अग्निपीड़ितों ने बताया कि आग की चपेट में आकर घर में रखा करी