दरभंगा में नशे की लत से गई एक युवक की जान। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद वार्ड नंबर चार निवासी राजकुमार साह के 40 वर्षीय पुत्र फूल बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जाता है कि पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद के बाद उसने कथित रूप से कुछ ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई।