रामपुर मनिहारन: शमशान घाट के रास्ते को लेकर परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर पंचायत पर लापरवाही का लगाया आरोप
रामपुर मनिहारान कस्बे में शमशान घाट तक जाने वाले खस्ताहाल रास्ते को लेकर बुधवार शाम 5 बजे स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह मार्ग वर्षों से बदहाल है और अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।