देहरादून: भव्य कोटी लिंग रुद्र महायज्ञ के आयोजन को लेकर हुई प्रेस वार्ता, कार्यक्रम में उपस्थित होंगे सीएम धामी
सहसपुर, देहरादून के समीप मिनी स्टेडियम शिंव मंदिर शंकरपुर में 28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) से 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) तक भव्य कोटी लिंग रूद महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में 1 करोड़ पार्थिक शिवलिंगों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर दुग्धाभिषेक 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा।