मंदसौर: 8 सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन जिला अस्पताल परिसर में किया गया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने 3 जून को मंदसौर में 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एवरेजर की प्रतीकात्मक होली जलाकर विरोध जताया। उन्होंने नियमितीकरण,एनपीएस, स्वास्थ्य बीमा,वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते की मांग की, कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा,