पट्टी: मदनामऊ के जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ झुलसे, ग्रामीणों और प्रशासन की मेहनत से पाया गया काबू
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मदनामऊ स्थित जंगल में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में सैकड़ों पेड़ जलकर झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के शुरुआती कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका