रामानुजगंज: विजयनगर में चेक डेम बना समृद्धि का आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर, किसानों को मिल रहा दोहरी फसल का लाभ
रामानुजगंज शुक्रवार जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में कठौतिया नाला पर निर्मित चेक डेम ने ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला दिया है। जो नाला पहले वर्षा जल के बहाव तक सीमित था, अब जल संरक्षण का मजबूत साधन बनकर उभरा है। जिला प्रशासन और ग्रामीणों की सहभागिता से बने इस चेक डेम के कारण भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, जिससे किसानों लाभ हुआ