मंझनपुर: ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद अलवारा की महिला की संदिग्ध मौत, नवजात के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद एक महिला की रविवार को लगभग 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। नवजात के जन्म की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।