पुनासा: खंडवा में स्कूल बस में ओवरलोडिंग: 52 सीटर बस में 98 छात्र, दो बसों के टेंडर के बावजूद सिर्फ एक बस का संचालन
खंडवा के संत सिंगाजी थर्मल प्लांट की शिवरिया टाउनशिप में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली 52 सीटर बस में 98 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है। दो बसों का टेंडर होने के बावजूद फिलहाल केवल एक बस ही संचालित की जा रही है , घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है।