भिनाय: भिनाय में पिंजरे में बंद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Bhinay, Ajmer | Apr 15, 2026 भिनाय में पिछले दिनों से आतंक फैला रहा पैंथर आखिरकार वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया।पैंथर ने मंगलवार रात को 14 बकरियों पर हमला कर क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया था।वन विभाग ने पिंजरा लगाया और रातभर लगातार निगरानी की।बुधवार सुबह 8 बजे टीम पिंजरे के पास पहुंची जिसमें पैंथर कैद हो गया।पेंथर को सुरक्षित पकड़ लिया।