छतरपुर नगर: सड़क-पुलिया की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुंचे स्कूली बच्चे, नहीं सुनी गई फरियाद का बच्चो ने लगाया आरोप।
छतरपुर जिले के बकस्वाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम नन्नी मड़िया के स्कूली बच्चे और ग्रामीण ने आज 23 जून दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों और बच्चों ने आरोप लगाया कि वे अपनी समस्या बताने कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुने बिना ही कलेक्टर वहां से चले गए।ग्रामीणों ने बताया।