नाथनगर: जोगसर थानेदार के भाई और पिता को तीन युवकों ने स्कूटी से मारी टक्कर, ललमटिया थाने में भी किया बवाल, भेजे गए जेल
शहर में मनबढ़ युवकों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार की शाम टीएनबी कॉलेज के पास तीन युवकों ने जोगसर थाने में पदस्थापित दारोगा रंगलाल कुमार के भाई और पिता को स्कूटी से टक्कर मार दी। इस घटना के वक्त रंगलाल खुद भी वर्दी में पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे थे। जब उन्होंने बीच बचाव किया तो युवकों ने उनसे भी हाथापाई कर दी।