सदर: प्रयागराज: करेली 60 फीट रोड पर चलती कार में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कोई हताहत नहीं
Sadar, Allahabad | Apr 18, 2026
करेली के 60 फीट रोड पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार 60 फीट रोड से गुजर रही थी। तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में आग लग गई। उस पर काबू पा लिया