डीग: गांव नगला चाहर में आकाशीय बिजली का कहर, दुधारू भैंस की मौत से किसान को हुआ भारी नुकसान
Deeg, Bharatpur | Apr 30, 2026 जिले के निकटवर्ती गांव नगला चाहर में गुरुवार शाम अचानक मौसम के बदलते मिजाज ने एक किसान पर भारी पड़ गया। आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।