कलान: कलान क्षेत्र के रुकनपुर के निवासी ने चार लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
दरअसल थाना कलान क्षेत्र के रुकनपुर के रहने वाले जुम्मन ने पुलिस को शिकायत देकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी मोहनपुर गांव में जगह है। उसका कहना है कि मंगलवार 22 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे अपनी जगह बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही चार लोग आए और किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे।